25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: जिला पंचायत की इन सीटों पर होगा महा मुकाबला

पंचायत चुनाव: जिपं सदस्य के लिये इस बार आधा दर्जन वार्ड रहेंगे 'हॉट सीट'राजनीतिक घरानों के लड़ाके करेंगे जोर आजमाइश
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 8 Jun 2022, 12:53 PM IST

satna: जिला पंचायत की इन सीटों पर होगा महा मुकाबला

Satna: These seats of jila panchayat will become hot seat

सतना। इस बार के पंचायत चुनाव में अभी उस तरह की गहमा गहमी का माहौल जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में नजर नहीं आ रहा है। इसके पीछे की मुख्य वजह जिपं अध्यक्ष का पद एसटी आरक्षित होना मुख्य बताया जा रहा है। इस वजह से कई बड़े लड़ाके इस बार जिपं सदस्य के निर्वाचन में जो अध्यक्षी के दावेदार होते थे वे चुनाव से दूरी बना कर रखे हैं। लेकिन आधा दर्जन के लगभग जिला पंचायत के वार्ड ऐसे हैं जहां राजनीतिक घरानों के चेहरे मैदान में हैं या फिर बड़े नाम जो विधानसभा के लिये दावेदारी कर रहे थे वे यहां दांव आजमा रहे हैं। लिहाजा इन वार्डों में जिपं सदस्य का चुनाव अभी से 'हॉट सीट' बन गया है और मुकाबला रोचक होने से सभी की नजरें इधर हो गई हैं।

वार्ड क्रमांक एक अनुसूचित जाति मुक्त है। यहां से मुकाबले में रैगांव विधायक स्व. जुगुल किशोर बागरी के बेटे पुष्पराज बागरी मैदान में हैं तो रैगांव उपचुनाव की दावेदार रहीं पूर्व जिपं सदस्य रानी बागरी के पति नत्थू बागरी भी मैदान में उतर चुके हैं। यहीं से मनोज बागरी भी ताल ठोक रहे हैं। इन तीनों का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला माना जा रहा है।

इसी तरह से अनुसूचित जाति महिला आरक्षित वार्ड क्रमांक 2 से चुनाव मैदान में रैगांव विधायक की बहु और उपचुनाव के दावेदार रहे देवराज बागरी की पत्नी वंदना बागरी चुनाव मैदान में है तो यहीं से रानी बागरी की बेटी प्रियंका बागरी भी ताल ठोंक चुकी है। वंदना रैगांव विस उपचुनाव में भाजपा की प्रबल दावेदार रही हैं। इस वार्ड से पूर्व विधायक ऊषा चौधरी की बेटी मोनू ने भी पर्चा भरा है। इस तरह यहां दो विधायक परिवार से लोग दांव आजमा रहे हैं।

वार्ड क्रमांक 3 से रैगांव उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं प्रतिमा बागरी की चाची अनामिका बागरी ने पर्चा दाखिल किया है तो यहीं से रैगांव विधायक रहीं ऊषा चौधरी के बेटे आलोक चौधरी भी मैदान में है। बाल गोविंद चौधरी जो बसपा के बड़े नामों में गिने जाते रहे हैं वे भी इस बार मैदान में हैं। यहां का भी मुकाबला रोचक रहने वाला है।

वार्ड क्रमांक 5 के मुकाबले में भी जिले की नजर रहेगी। यहां से पूर्व जिपं सदस्य और रैगांव उपचुनाव में भाजपा की दावेदार रही रानी बागरी चुनाव मैदान में है तो वंदना पंकज बागरी, प्रभा जित्तू बागरी भी क्षेत्र के चर्चित राजनीतिक चेहरे हैं। यहां से भाजपा जिला कार्यकारिणी की पदाधिकारी रह चुकीं सरोज गूजर भी चुनाव मैदान में हैं।

इसी तरह चर्चित सीटों में वार्ड क्रमांक 8 भी है। यहां से कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह , सांसद के बहनोई धीरेन्द्र सिंह, बड़े ट्रैक्टर कारोबारी ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, और भाजपा नेता अनुराग सिंह चुनाव मैदान में है। इन सभी का अपने क्षेत्र में व्यक्तिगत नाम होने से यहां का मुकाबला काफी नजदीकी और गहमागहमी वाला माना जा रहा है।

वार्ड क्रमांक 16 पर भाजपा सहित कांग्रेस की भी नजर रहने वाली है। यहां से मंत्री रामखेलावन पटेल की भयऊ तारा पटेल चुनाव मैदान में हैं। यहां से पूर्व जिपं सदस्य और जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी पटेल भी मैदान में है और ये कांग्रेस नेता और पूर्व कापरेटिव बैंक के चेयर मैन शुभकरण पटेल की बहू हैं। इनके बीच क्षेत्रीय राजनीतिक बर्चस्व की लड़ाई होने से मुकाबला काफी रोमांचक होना माना जा रहा है तो मंत्री की साख भी यहां मुकाबले को रोचक करेगी।

वार्ड क्रमांक 20 से पूर्व विधायक रहे तोषण सिंह के बेटे बलराज सिंह, जनपद पंचायत में कद्दावर नाम बालेश त्रिपाठी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अनारक्षित सीट होने से कई अन्य नाम भी मैदान में हैं।

वार्ड क्रमांक 23से जिला पंचायत चुनावों के पुराने चेहरे मैदान में हैं तो कई कद्दावर राजनीतिक चेहरे भी अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं इनमें नत्थूू प्रसाद, संजय आरख, संजय सिंह, बद्री पटेल और श्रीकृष्ण मिश्रा मैदान में हैं। इसी तरह से वार्ड 26 का मुकाबला मझगवां ब्लाक का सबसे चर्चित हो चुका है। यहां से पूर्व जिपं सदस्य और सभापति शांंति भूषण की पत्नी पाण्डेय की पत्नी सीमा, क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेसी परिवार से गीता सिंह पगार, कांग्रेस प्रवक्ता रीतेश की मां सावित्री देवी और माया महेन्द्र सिंह मैदान में हैं।