5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमावस्या मेले के बीच सनसनीखेज वारदात, रोड किनारे मिली महिला की अर्धनग्न लाश

नाड़े से गला घोंटकर महिला को उतारा मौत के घाट, महिला ने हत्यारे से किया संघर्ष

2 min read
Google source verification
satna.jpg

सतना. चित्रकूट में चल रहे अमावस्या मेले के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। द्वितीय मुखारबिंद से राजौला की तरफ जाने वाली सड़क पर 40 मीटर अंदर ब्रह्मकुंड नाला के पास एक महिला का शव मिला है। शव को सबसे पहले एक चरवाहे ने देखा जो नाले के पास मवेशी चराने के लिए गया था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। शव अर्धनग्न हालत में है जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।


पेटीकोट के नाड़े से घोंटा गला
जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र 30-35 साल है। उसके हाथ में चूड़ियां और पैरों में पायल देखकर पुलिस को आशंका है कि महिला शादीशुदा थी। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला को पेटीकोट के नाड़े से गला घोंटकर मारा गया है। उसके गले में नाड़ा बंधा हुआ मिला है। महिला बाहर से आई दर्शनार्थी भी हो सकती है। आशंका है कि चित्रकूट दर्शन के बहाने कोई उसे लाया और फिर मारकर भाग गया। हत्या की जगह कहीं और भी हो सकती है। कामतानाथ चौकी प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि मृतका की पहचान की कोशिश की जा रही है। दर्शनीय स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अंडा-मैगी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के घर पर रुका था


महिला ने किया हत्यारों से संघर्ष
सतना से फॉरेंसिक टीम से डॉ महेंद्र सिंह, अनिल विश्वकर्मा व मुकेश घटनास्थल पहुंचे और शव व आसपास मुआयना किया। मृतका के कुछ अंगों के पास नाखून से खरोंचने के निशान मिले हैं। उसके कपड़ों व नाखून में मिट्टी लगी मिली। अनुमान लगाया जा रहा कि मरने से पहले उसने हत्यारे से संघर्ष किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की बात सामने आई है।

देखें वीडियो- वाहन टकराने के विवाद पर बीच सड़क पर मारपीट