26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली मनाकर तालाब नहाने गए दो नाबालिग डूबे, बचाने कूदा शख्स भी डूबा, 3 मोतों के बाद पूरे गांव में मातम

Maihar News : दर्दनाक हादसे से हुई 3 मौतों के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Mar 2025, 4:25 PM IST

Maihar News

Maihar News :मध्य प्रदेश के सतना जिले से अलग हुए मैहर जिले के एक गांव में होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तालाब में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, गहरे पानी में डूबते समय दोनों बच्चों के बचाने में चक्कर एक युवक भी डूब गया। हादसे में युवक की भी मौत हो गई है।

इस दर्दनाक हादसे के चलते हुई तीन मौतों के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बच्चों को बचाने गया शख्स भी डूब गया

दरअसल घटना मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खडमसेड़ा गांव की है, जहां तालाब में नहाने के दौरान 2 नाबालिग सहित 3 की मौत हो गई है। दोनों नाबालिग होली मना कर तालाब में नहाने गए थे, तभी पैर फिसलने से गहराई में डूब गए। इस दौरान पास में ही भैंस को नहला रहे 28 वर्षीय दिलीप द्विवेदी बच्चों को बचाने के लिए गया, लेकिन वो भी गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- एमपी में खून की होली: होली खेलते समय हुआ विवाद, भीड़ में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

हादसे में जान गवाने वाले दोनों बच्चे चचेरे भाई थे

दोनों मृतक नाबालिग भागवत केवट 9 वर्ष और संदीप केवट 13 वर्ष है। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई है। फिलहाल, घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। अमरपाटन पुलिस घटना की जांच में जुटी है।