26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में खून की होली: होली खेलते समय हुआ विवाद, भीड़ में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Bloody Holi : हमलावरों के चेहरे पर रंग-गुलाल लथा, जिसके चलते हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस अन्य तरीकों से आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Mar 2025, 2:46 PM IST

Bloody Holi

Bloody Holi in MP :मध्य प्रदेश के जबलपुर में रंगों के त्यौहार पर खून की होली खेलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। होली के दिन रंग-गुलाल की जगह खून की होली खेली गई है। इसी कड़ी में 10 से 15 लोगों ने एक युवक को घेरकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। झुंड में आए लोगों ने चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि सभी हमलावरों के चेहरे पर रंग-गुलाल लथा, जिसके चलते हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस अन्य तरीकों से आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- लोगों की भीड़ में पूर्व मंत्री इमरती देवी ने किया कुछ ऐसा, सहम गईं महिला TI, Video Viral

होली खेलते वक्त हुआ था विवाद

दरअसल, घटना घमापुर थाना अंतर्गत लाल माटी की है, जहां होली खेलने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद के बाद पहले मारपीट की फिर बदमाशों की भीड़ ने युवक को ताबड़तोड़ चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि बदमाशों ने मृतक युवक के परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की है। हमले करने वालों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।