11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
ट्रेन आई तो इंजन के सामने लगा दी छलांग, देखें वीडिया
Play video

ट्रेन आई तो इंजन के सामने लगा दी छलांग, देखें वीडिया

आरपीएफ ने जान बचाकर भेजा अस्पताल, प्रौढ़ के कट गए दोनों हाथ, परिजन ले गए निजी अस्पताल

Google source verification

सतना. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर जब ट्रेन आई तो एक व्यक्ति ने इंजन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसके दोनों हाथ कट गए। उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन रेल सुरक्षा बल की सतर्कता से उसे बचा लिया गया। आनन फानन घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से परिजन उसे बिड़ला अस्पताल ले गए।
जानकारी मिली है कि सीमेंट एजेंसी में काम करने वाला सफाअत अहमद पुत्र अहमद बक्स मास्टर (50) निवासी जबलपुर हाल कामता टोला ने ट्रेन के इंजन के सामने छलांग लगाई थी। प्लेटफार्म एक पर जब अगरतला से हबीबगंज के लिए जाने वाली ट्रेन 01666 आई तभी 11.05 बजे यह घटना हुई। घटना के वक्त प्लेटफार्म ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ अधिकारी जेडी मिश्रा के साथ आरक्षक विनय यादव व कन्हैया लाल ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल के पास मोबाइल फोन था जिसकी मदद से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। इस संबंध में आरपीएफ ने अगली कार्रवाई के लिए जीआरपी को सूचना दी है। यह बात सामने नहीं आ सकी कि सफाअत ने यह कदम क्यों उठाया।