
Youth Congress angry with arbitrary power cuts and tripping
सतना. प्रदेश सरकार और उसके मंत्री भले ही बिजली विभाग के अफसरों को रोज चेतावनी जारी कर रहे हैं और प्रतिदिन जिला स्तर से कटौती की जानकारी तलब की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि मैदानी स्तर पर यह कवायद बेमानी साबित हो रही है। सुबह से 11 बजे तक मेंटीनेंस के निर्देश हैं, लेकिन बिजली अधिकारी इसको भी धता बता रहे हैं। दूसरी ओर ट्रिपिंग, कटौती, मेंटीनेंस आदि की जानकारी देने के लिये हाल ही में अवलीन यादव को पीआरओ का जिम्मा देते हुए मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया लेकिन स्थिति यह है कि उनका नंबर ही बंद आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सहकार भवन और इससे लगे इलाके में दोपहर 12 बजे के बाद भी बिजली गोल की जानकर ट्रांसफार्मर सुधार का काम किया जा रहा था। जिससे यहां सुबह से लाइट गोल रही। उधर स्थानीय लोगों का कहना था कि रात को भी दो तीन बार बिजली गुल रही। स्थिति को देखते हुए जब लोग यहां पहुंचे और सुधार कार्य करने वालों से जानकारी ली तो बताया गया कि अधिकारियों के परमिट पर काम हो रहा है। मामले की जानकारी युकां के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी तक पहुंची। इस पर वे प्रेमनगर स्थित बिजली अधिकारियों तक पहुंचे और यहां मनमानी तरीके से काम करने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब चाहे बिजली काटी जा रही है और लगातर ट्रिपिंग हो रही है। इस पर बताया गया कि सिटी का काम पावर हाउस चौक से देखा जा रहा है। जिस पर सभी लोग पावर हाउस चौक स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे।
50 लोगों के लिए जानकारी थोड़ी देंगे
युकां पदाधिकारी और कार्यकर्ता जब सिटी संभाग के अधिकारी सुभाष राय के पास पहुंचे और ट्रांसफार्मर का काम सुबह न करने की जानकारी दी तो मेंटीनेंस अनिवार्य बताया गया। इस पर पूछा गया कि मंटीनेंस है तो फिर इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी गई। तो सुभाष राय ने कहा कि 50 लोगों के लिये पहले से सूचना थोड़ी दी जाएगी। यह सुनते ही युकांइयों का पारा चढ़ गया और मामला गरमा गरमी तक पहुंच गया।
Published on:
10 Jun 2019 11:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
