5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में ही नहीं सवाईमाधोपुर में भी हुए दुष्कर्म के 17 मामले

एक माह में दर्ज हुए 17 मामले
2 min read
Google source verification
patrika

patrika

सवाईमाधोपुर. अलवर के थानागाजी क्षेत्र में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप के मामले ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। रेप का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में रेप के मामले हुए हैं। इसमें सवाईमाधोपुर जिला भी अछूता नहीं रहा है। यहां पर एक माह में 17 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

news: थानागाजी गैंग रेप मामले में हजारों लोगों ने अलवर-जयपुर हाइवे पर लगाया जाम, भारी पुलिस बल तैनात


जिले में दुष्कर्म मामले पर एक नजर
- मलारना डूंगर कस्बे में गत 26 अप्रेल को दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला हुआ था। इसकी रिपोर्ट पांच मई को दर्ज हुई।
- सवाईमाधोपुर के कोतवाली थाने में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला 27 मार्च का। इसकी रिपोर्ट 1 अप्रेल को दर्ज कराई गई थी।

VIDEO: पीड़ित दम्पति ने 'पत्रिका' को बताई आपबीती, जानें उन्ही की जुबानी खौफ के वो चंद लम्हे


- बौंली थाने में 13 अप्रेल 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। इसकी रिपोर्ट 13 अप्रेल को दर्ज हुई थी।
- बौंली में 17 अप्रेल को विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। घटना 16 अप्रेल की है।
- बौंली थाने में 20 अप्रेल को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना 15 अप्रेल को हुई थी,
- गंगापुरसिटी में सदर थाना में 5 अप्रेल रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना 29 मार्च को हुई थी।
- गंगापुरसिटी सदर थाने में घटना 19 अप्रेल 2019 को दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। घटना 20 अप्रेल 2019 को है।
- गंगापुरसिटी सदर थाने में 20 अप्रेल 2019 को इस्तगासे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। घटना 16 अगस्त 2018 की है।
- गंगापुरसिटी कोतवाली थाने में 28 अप्रेल को दुष्कर्म का मामला हुआ था। इसकी रिपोर्ट 28 अप्रेल को हुृई थी।
-गंगापुरसिटी उदेई मोड़ पुलिस चौकी पर 23 अप्रेल को दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। घटना 1 अप्रेल 2019 को हुई।
- खण्डार थाना क्षेत्र में 28 अप्रेल को दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसकी रिपोर्ट 29 अप्रेल को दर्ज हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग