5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज

पति की मौत के बाद देवर शादी, दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप, ससुराल पक्ष मामला दर्ज
2 min read
Google source verification
Sawai Madhopur

पति की मौत के बाद देवर शादी, दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप, ससुराल पक्ष मामला दर्ज

सवाईमाधोपुर। मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बिच्छीदोना गांव में दहेज के लालच में 20 वर्षीय विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवाया है। मृतका रचना पुत्री हंसराज मीना भोरिया थाना इंद्रगढ़, जिला बूंदी निवासी है।

इधर, बेटी की मौत की खबर के बाद पीहर पक्ष के लोग भी मलारना डूंगर पहुंचे, जहां मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का मलारना डूंगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीहर पक्ष के आने के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया।

एक साल पहले हुई थी शादी

पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रचना ( 20 ) की शादी एक साल पहले हिन्दू रीति से दीपू पुत्र प्रभू लाल मीणा से हुई थी। शादी में 11 लाख 51 हजार रुपये दहेज के रूप में दिए गए। इसके बावजूद दीपावली की दोज पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मोटरसाइकिल के लिए दबाव बनाया। इस पर एक मोटरसाइकिल भी दे दी। मोटर साइकिल देने के 6 - 7 दिन बाद दामाद दीपू की मौत हो गई।

पति की मौत के बाद देवर से कोर्ट मैरिज

मृतका के पिता हंसराज के अनुसार रचना के पति की मौत के बाद पंच पटेलों की समझाइश पर देवर शिवराज पुत्र प्रभु लाल मीणा से कोर्ट मैरिज करवा दी गई। इसके बाद से ही रचना का पति शिवराज, सास, ससुर, जेठ सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे।

पुलिस के अनुसार मृतका 29 अप्रैल की शाम 5 बजे मतदान करके आई थी। शाम 6 - 7 बजे आरोपितों ने रचना के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फरियादी ने अपनी बेटी से बात करने के लिए उसके फोन पर फोन किया, आखिर में जब चेतराम के मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन मुरारी ने उठाया और बताया कि तुम्हारी बेटी की मौत हो गई है।

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज

मृतका के पिता हंसराज की रिपोर्ट पर प्रभु पुत्र भजन, चेतराम पुत्र प्रभु लाल, सुमन पत्नी चेतराम, शिवराज पुत्र प्रभु लाल, छोटा पत्नी प्रभु लाल, भूरिया पुत्र भजन लाल, रामप्रसाद पुत्र भूरिया, रमेशी पत्नी रामप्रसाद, पपीता पुत्री प्रभु लाल निवासी बिच्छीदोना के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग