13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

बरनाला कस्बे की बैरवा ढ़ाणी में एक ही मोहल्ले के निवासी युवक-युवती का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बरनाला स्थित सीएचसी पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए।

less than 1 minute read
Google source verification
a young man and girl suicide in gangapur city

गंगापुरसिटी। बरनाला कस्बे की बैरवा ढ़ाणी में एक ही मोहल्ले के निवासी युवक-युवती का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बरनाला स्थित सीएचसी पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

थानाधिकारी हरीमन मीणा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि बरनाला गांव की बैरवा ढ़ाणी में बबूल के पेड़ पर युवक-युवती के शव लटक रहे हैं। इस पर मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोहल्ले वालों से पूछताछ की गई। जिनकी विष्णु बैरवा पुत्र रामफूल बैरवा (23) व चाइना पुत्री सोहनलाल बैरवा (21) निवासी बैरवा मोहल्ला बरनाला के रूप में पहचान हुई। परिजनों को मौके पर बुलवाया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किए।

यह भी पढ़ें : चाचा-भतीजे की एक साथ उठी अर्थी, मचा कोहराम, भतीजे की 22 दिन पहले ही हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि इन दोनों में प्रेम प्रसंग का मामला था। जिस पर दोनों ने मिलकर एक साथ एक ही जगह पर दुपट्टा गले में बांधकर मोहल्ले से थोड़ी ही दूर स्थित एक सूखे बबूल के पेड़ पर लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।