जयपुर। मूंडरू कस्बे के गांव बागरियावास में चाचा-भतीजे की श्रीमाधोपुर-रींगस हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को गांव में एक साथ चाचा-भतीजे की दो अर्थियां उठने से परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में चाचा-भतीजे का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर-रींगस हाइवे पर छीलावाली के पास रविवार देर शाम को एक कार, बाइक व बस की भिड़ंत हो गई थी।