
राजकीय महाविद्यालय में 69वें स्थापना दिवस को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया
सवाईमाधोपुर. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद कैप्टन रिपुदमनङ्क्षसह राजकीय महाविद्यालय में 69वें स्थापना दिवस को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संगोष्ठी व विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य वक्ता विभाग संयोजक अमन चौधरी थे। एबीवीपी जिला संयोजक चंचल गर्ग ने परिषद के इतिहास के बारे में बताया। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने खिरनी नगर इकाई में पौधारोपण किया।
औषधालयों का किया निरीक्षण
सवाईमाधोपुर. भरतपुर आयुर्वेद विभाग संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ.बृजबल्लभ शर्मा ने सोमवार को बौंली क्षेत्र के मलारना चौड़, जस्टाना, पीपलदा, बौंली, सिसोलाव, पीपलवाड़ा, नीमोद, राठौद आदि औषधालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने औषधालयों के मरम्मत योग्य एवं क्षतिग्रस्त भवनों की जानकारी लेकर चिकित्सकों को मरम्मत एवं नवीन निर्माण के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
स्थानान्तरण को लेकर ग्राम सचिवों ने सौंपा ज्ञापन
चौथकाबरवाड़ा. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले सोमवार को ग्राम सचिवों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम निजी सहायक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों सीईओ जिला परिषद सवाईमाधोपुर द्वारा आदेश जारी कर 30 ग्राम सचिवों को स्थानान्तरण किया गया था, जो नीतिगत एंव न्याय संगत नहीं है। पंचायत राज विभाग के आदेशों में स्पष्ट निर्देश है कि जिन कार्मिकों को तीन वर्ष या अधिक समय एक स्थान पर हो गया तो उनसे प्राथमिकता के किन्हीं तीन स्थानों का विकल्प मांगकर स्थानान्तरण किया जाए।
सवाईमाधोपुर. राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) पदाधिकारियों व शिक्षकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सा मंत्री के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के साथ किए गए दुव्र्यवहार पर कार्रवाई करने की मांग की। जिलामंत्री बजरंगलाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि गत 29 जून को शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी के साथ चिकित्सा मंत्री बंशीधर ने दुव्र्यवहार किया। इससे शिक्षक, समाज एवं शिक्षा विभाग आहत है। शिक्षकों ने आक्रोशित होकर इसकी निंदा की। उन्होंने चिकित्सा मंत्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Published on:
10 Jul 2018 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
