जीआरपी थानाधिकारी हेमसिंह के अनुसार गत एक जून को जोधपुर निवासी मुजाहिद इस्लाम ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह ट्रेन संख्या 14659 में 30 मई को यात्रा कर रहा था। उस दौरान फुलेरा से मकराना के बीच उसका बैग चोरी हो गया, जिसमें मोबाइल, कागजात व कुछ रुपए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच मकराना पुलिस चौकी प्रभारी लालचंद को सौंपी।