
खेत से लौट रहे किसान को भालू ने किया लहूलुहान, गुस्सए ग्रामीणों ने किया हंगामा
खण्डार/सवाई माधोपुर
क्षेत्र के काछड़ा गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मादा भालू के हमले से एक किसान घायल हो गया। वनपाल अमरसिंह ने बताया कि काछड़ा निवासी राजेन्द्र (40) पुत्र सुगन लाल बाणपुर खेत से आ रहा था। तभी हलवाड़ा के करीब पहले से ही मादा भालू अपने दो बच्चों के पास मौजूद थी। किसान को देख मादा भालू ने हमला कर दिया। जिससे किसान लहूलुहान हो गया।
108 एम्बुलेंसकर्मीयों ने बताया कि भालू के हमला करने पर युवक के चिल्लाने से आस पास के किसान दौड़े। इससे भालू वापस चला गया। युवक को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
ग्रामीणों ने किया हंगामा
किसान पर भालू के हमला करने पर सीएचसी परिसर में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि काछड़ा गांव के पास से लेकर बाणपुर गांव तक आए दिन जंगली जानवरों की पदचाप सुनाई दे रही है, लेकिन वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
Published on:
05 Nov 2018 12:50 am
