
हादसे में घायल बच्चा
भाड़ौती (सवाईमाधोपुर)। कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर सोमवार दोपहर करीब डेढ बजे एक जीप (बोलेरो) की टक्कर से बाइक पर सवार दम्पती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो बालक घायल हुए हैं।
आरोप है कि जीप चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल बालकों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूरवाल थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी के अनुसार मृतक विनोद (35 ) पुत्र पूरण वाल्मीकि व अनिता (32) पत्नी विनोद वाल्मीकि निवासी नीम चौकी शहर हैं। जबकि घायल उनके पुत्र प्रिंस (10 ) , गोलू (8) पुत्र हैं।
यह भी पढ़ें : ट्रेलर से टकराई कार, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दम्पती के शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि विनोद अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से सवाईमाधोपुर से बगड़ी शादी में जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में दुब्बी बनास के रीको एरिया के पास सामने से तेज गति से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक का आधा हिस्सा गाड़ी में ही फंस गया। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया है।
Published on:
14 Mar 2023 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
