सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिला, किसान, युवा व मजदूर इन चार जातियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। राजस्थान को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है और इसके लिए हमने सरकार में आते ही राम जल सेतु लिंक परियोजना (ERCP) पर काम शुरू कर दिया। पेपर लीक पर सीएम भजनलाल ने कहा कि जिन लोगों ने युवाओं के साथ कुठाराघात किया है, उन लोगों को हमारी सरकार लगातार सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है।