11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोरिंगों का पैसा जमा कराए परिषद

गंगापुरसिटी . साप्ताहिक समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

2 min read
Google source verification
बोरिंगों का पैसा जमा कराए परिषद

बोरिंगों का पैसा जमा कराए परिषद

गंगापुरसिटी . साप्ताहिक समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।


सचिव कृषि उपज मंडी ने कहा कि नई मंडी परिसर में व्यापारियों को पृथक विद्युत कनेक्शन जारी कराने के लिए पत्र व्यवहार करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत निगम ने कहा कि पृथक कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करनी होगी। ऐसे में यह कार्रवाई मार्च माह से होगी। तहसीलदार ने विद्युत निगम को लीज रेंट राशि जमा कराने की बात कही।

अधिशासी अभियंता जेवीवीएनएल ने कार्यालयों तथा स्कूलों पर बाकी बिल की राशि जमा कराने की बात कही। साथ ही कहा कि नगरपरिषद की ओर से विद्युत कनेक्शन लिए बगैर करीब दो सौ सिंगल फेस बोरिंग संचालित कर रखी हैं, जिनकी करीब एक करोड़ रुपए की राशि बकाया है, जिसे परिषद जमा कराए। उपखंड अधिकारी मीना ने जलदाय विभाग को ट्रक यूनियन के पास सडक़ को सही कराने, सालोदा रोड पर तोड़ी गई पीडब्ल्यूडी की सडक़ को शीघ्र ठीक कराने एवं कॉलेज रोड पर लीकेज के कारण व्यर्थ बहते पानी को रोकने की बात कही।

मीना ने कहा कि पाइप लाइन लीकेज की शिकायत किसी भी माध्यम से मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा नहर रोड पर जीएडी के क्वार्टरों पर बिना किसी आदेश के रंगाई-पुताई की जा रही है। इस पर परिषद से जानकारी चाही गई। अंत में आयुक्त नगरपरिषद, सहायक अभियंता पीएचईडी, मैनेजर अमृत जल परियोजना, मैनेजर एलएंडटी को अपनी कार्ययोजना के तहत मंगलवार को शाम 4 बजे कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।


मूवमेंट रजिस्टर खोला जाए


बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर का संधारण किया जाए। कार्यालय समय में कोई भी कार्मिक कार्यालय से बाहर नहीं जाए। यदि किसी कारणवश कार्यालय छोड़ते हैं तो उसकी जानकारी मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज की जाए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग