टोंक-सवाईमाधोपुर नेशनल हाइवे कुश्तला से सवाईमाधोपुर तक फोरलेन सड़क बनेगी। सड़क मार्ग के बीच में डिवाइडर बनेगा। सड़क चौड़ाईकरण के दौरान दोनों तरफ साढ़े आठ-साढ़े आठ मीटर की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। खैरदा में रेलवे ओवर ब्रिज व ब्रिज की भी चौड़ाई बढ़ेगी। ऐसे में 90 करोड़ से अधिक राशि खर्च हुई तो सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
वेदप्रकाश, अधिशासी अभियंता, सानिवि एनएचआई शाखा जयपुर (एन-एच टोंक-शिवपुरी)