Rajasthan News : प्रदेश के थर्मल पावर प्लांट को कोयला आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य कोल फील्ड में परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति देने का मामला खटाई में पड़ गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्थान सरकार को ऐसी कोई अनुमति देने से इनकार कर दिया है। छत्तीसगढ़ में मीडिया के सवाल के जवाब में सीएम साय ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, उनकी तरफ से गलती हो गई होगी। हमारी तरफ से ऐसा कुछ नहीं हुआ है।