15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: फैक्ट्री गार्ड ने किया फायर, गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

घटना को लेकर पुलिस ने 2 लोगों को डिटेन किया है। वहीं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

2 min read
Google source verification
Sawaimadhopur firing news

युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस। (फोटो- पत्रिका)

राजस्थान के सवाईमाधोपुर के जिला मुख्यालय पर सीमेंट फैक्ट्री इलाके में युवक को गोली मारने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद युवक की मौत हो गई। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक सुशील वाल्मिकी (24) पुत्र चिरंजीलाल निवासी सीमेंट फैक्ट्री है।

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया शनिवार रात डेढ़ बजे सीमेंट फैक्ट्री में एक युवक फैक्ट्री परिसर में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहा था। युवक को फैक्ट्री गार्ड ने रोकने की कोशिश की। युवक के नहीं मानने पर गार्ड ने फायर किया। इससे युवक घायल हो गया। इसके बाद उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मानटाउन थाने में दर्ज कराया मामला

घटना के बाद मृतक के भाई मुकेश ने मानटाउन थाने में मामला दर्ज कराया। दर्ज रिपार्ट में बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सुशील, सुमित खटीक एवं वह तीनों सीमेंट फैक्ट्री बालाजी मंदिर के पास बड़ी बोरिंग सत्या का बाड़ा के पास बैठे थे। इस दौरान फैक्ट्री के दो गार्ड आए और टॉर्च से रोशनी मारी।

इसके बाद दो फायर किए। अचानक फायर से अफरा-तफरी मच गई और वे इधर-उधर भागे। इस दौरान मृतक का भाई व सुमित आगे निकल गए, लेकिन सुशील नहीं आया। दोनों वापस पीछे गए तो उसके सुशील की छाती पर गोली लगी थी। इसके बाद उसको मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल ले गए। मामले की जांच सीओ एसटी एससी मनीष शर्मा को सौंपी है।

यह वीडियो भी देखें

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना को लेकर पुलिस ने 2 लोगों को डिटेन किया है। वहीं रविवार को एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उधर, जांच अधिकारी मनीष शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के सामने धरना

घटना के बाद मृतक के परिजन व सीमेंट फैक्ट्री के लोग जिला कलक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सीमेंट फैक्ट्री के गार्ड व अन्य लोगों ने सुशील की गोली मारकर हत्या की है। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में बजरी को लेकर गैंगवार… 50 राउंड से अधिक फायरिंग, एक की मौत, दो कारों को लगाई आग

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग