6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुर्जर आरक्षण को लेकर सरकार ने उठाया यह कदम, शाम को होगी बातचीत

पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर गुर्जर समाज का आंदोलन शुरु हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Gurjar Aandolan 2019

जयपुर। पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर गुर्जर समाज का आंदोलन शुरु हो गया है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में बड़ी सख्या में गुर्जर समाज के लोगों ने दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सवाईमाधोपुर जिले के मलारना व नीमोदा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर पड़ाव डाले हुए है।

इसके चलते इस रूट से निकलने वाली सारी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई कई ट्रेनों का रूट बदला है तो कई ट्रेनों को रोकना पड़ा है। जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

इस बीच खबर है कि आंदोलन कर रहे गुर्जर समाज के साथ सरकार शनिवार शाम 5 बजे वार्ता करेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से गठित कमेटी वार्ता के लिए जाएगी। वार्ता के लिए पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और आईएएस नीरज के पवन धरनास्थल से करीब दो किमी दूर देवनारायण मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। जहां वे गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

इससे पहले भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में सुबह से ही गुर्जर आंदोलन को लेकर अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सरकार ने पर्यटन एवं देवस्थान विभाग के मंत्री विश्वेंद्र सिंह व आईएएस नीरज के पवन को हेलीकॉप्टर से आंदोलन स्थल पर वार्ता के लिए भेजने का फैसला लिया है।

बैठक के बाद में पर्यटन एवं देवस्थान विभाग के मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी किरोड़ी सिंह बैंसला से शक्रवार को भी बात हुई थी और शनिवार को भी बात हुई है। वार्ता के लिए आईएएस नीरज के पवन के साथ आंदोलन स्थल पर जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग