5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुर्जर आरक्षण आंदोलन से जुड़े लोगों ने सीएम व विधायक के पोस्टर जलाए, भाजपाई व विधायक समर्थक इुए आक्रोशित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
burn posters

गुर्जर आरक्षण आंदोलन से जुड़े लोगों ने सीएम व विधायक के पोस्टर जलाए, भाजपाई व विधायक समर्थक इुए आक्रोशित

सवाई माधोपुर
गंगापुरसिटी. गुर्जर आंदोलन आरक्षण संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने सीएम की गंगापुरसिटी आने वाली गौरव यात्रा का विरोध शुरू कर दिया है। कर्नल बैंसला की चेतावनी के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे विधायक निवास के पास बायपास तिराहे पर लगे सीएम वसुंधरा राजे व विधायक मानसिंह गुर्जर के पोस्टरों को लोगों ने जला दिया। साथ ही सीएम का पुतला भी फूंका गया।

दो युवकों को दबोच थाने लाया गया
एकाएक हुए इस विरोधात्मक घटनाक्रम से आसपास के लोग भी अचंभित रह गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस से जाप्ता मौके पर पहुंच मामले में दो युवकों को दबोच थाने लाया गया। शेष आरोपित वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े युवकों को भी समझाकर एवं पाबंद कर छोड़ दिया। सदर थाने के एसआई कैदारनाथ ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे गुर्जर आरक्षण आंदोलन संघर्ष समिति से जुड़े सत्यप्रकाश उर्फ एसटी (21) निवासी बरियारा तथा पिंटू चेची (30) निवासी डिडवाना समेत करीब 10-15 लोग सीएम की गौरव यात्रा के विरोध में बायपास तिराहे पर लगे सीएम व विधायक के पोस्टर सीएम के पुतले के साथ जला दिए। इन लोगों ने गौरव यात्रा का विरोध जताया। इसी बीच पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़ थाने ले गई। अन्य आरोपित भागने में सफल हो गए। पकड़े गए युवकों से मामले की जानकारी लेकर एवं समझाकर उन्हें पाबंद कर छोड़ दिया।

भाजपाई व विधायक समर्थक आक्रोशित
इधर एकाएक हुए इस विरोधात्मक घटनाक्रम से पुलिस व प्रशासन में भी खलबली मच गई। सीएम व विधायक का पोस्टर जलाने की घटना का पता चलते ही भाजपाई व विधायक समर्थक भी आक्रोशित हो गए। पोस्टर जलाने वालों का विरोध करने पहुंचने से टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि इसी दौरान सदर थाना पुलिस के पहुंच जाने से स्थिति को काबू में कर लिया। सदर थाना पुलिस ने स्थिति को संभाल मामले को शांत कर दिया।


बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग