राजस्व शिविर स्थगित
बामनवास. पंचायत समिति की चार पंचायतों में लगने वाले राजस्व शिविर स्थगित किए गए हैं। इनकी तिथियां प्रशासन की ओर से फिर से घोषित की जाएगी।
दरअसल इस सप्ताह मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर इन पंचायतों में होने वाले शिविरों को स्थगित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर व्यस्तता के चलते यह निर्णय किया है।
जिला कलक्टर पीसी पवन के अनुसार जीवद में 5 जून, बामनवास पट्टीखुर्द 6 जून, सुमेल 7 जून एवं मीना कोलेता में 8 जून को होने वाले शिविरों को स्थगित किया गया है।