7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडबंदी पर खूंटा लगाने को लेकर खूनी संघर्ष में वृद्ध की मौत, पांच हुए जख्मी

बहरावण्डा कलां थाना इलाके के पीलाडांडा गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मेड़बंदी पर खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पांच जने घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
photo1678611144.jpeg

बालेर. बहरावण्डा कलां थाना इलाके के पीलाडांडा गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मेड़बंदी पर खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पांच जने घायल हो गए। बहरावण्डा कलां थानाधिकारी विवेक हरसाना ने बताया कि मृतक रतनलाल (60) पुत्र भूरया बैरवा निवासी पीला डांडा है। जबकि घायल हरिकिशन बैरवा, रामलाल बैरवा, हनुमान बैरवा, संजय बैरवा तथा ओमप्रकाश बैरवा निवासी पीला डांडा है। घायलों का उपचार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। यह सभी एक परिवार के हैं।

यह भी पढ़ें : शीतला माता का दो दिवसीय लक्खी मेला चाकसू में इस दिन से भरेगा, नोट कर लें तारीख

पुलिस के अनुसार घायल ओमप्रकाश पुत्र भूरया बैरवा के पर्चा बयान के आधार पर जयनारायण बैरवा, गोविन्द बैरवा, मोहन बैरवा, पांची देवी व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें बताया है कि आरोपी व पीड़ित के खेत की मेडबंदी की सीमा एक ही है। खेत की मेडबंदी पर गड़े खूंटा किसी मवेशी की टक्कर से टूट गया। इस पर रतनलाल ने पुन: वहां खूंटा गाड दिया। आरोपियों ने इसका विरोध किया। उन्होंन खुलेआम धमकी दी कि खूंटा उखाड़ रहे है। अब फिर से लगाकर बताना। इस पर पीड़ित पक्ष के लोग खेत पर पहुंचे तो पहले से वहां घात लगाकर बैठे आरोपियों ने पीड़िता पक्ष पर कुल्हाडही व अन्य धारदार हथियार व डण्डों से एक राय होकर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। इस दौरान उपचार के दौरान रतनलाल की जयपुर सवाईमानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इनका कहना है

पीलाडांडा गांव में मेड़बंदी पर खूंटा लगाने को लेकर खूनी संघर्ष में वृद्ध की मौत हो गई। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

डॉः विवेक हरसाना, थानाधिकारी बहरावण्डा कलां।

यह भी पढ़ें : शादी की खुशियां मातम में बदली: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग