5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मायावती ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं हुआ कांग्रेस से गठबंधन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
BSP-Congress alliance

सवाईमाधोपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सवाईमाधोपुर क्षेत्र के बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां संविधान में मिली आरक्षण की सुविधा को प्रभावहीन बनाने व उसे खत्म करने की कोशिश में लगी हैं।

यही कारण है कि अभी तक भी आऱक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया है। मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की पैरवी करते हुए कहा कि उच्च जाति के गरीब लोगों को अलग से आरक्षण देने के लिए बसपा ने कई बार पत्र लिखे हैं। लेकिन दोनों दलों की सरकारों ने इस मामले में अब तक ध्यान नहीं दिया।

राजस्थान में कांग्रेस करना चाहती थी गठबंधन
मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में अकेले दम पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन वे बहुत कम सीटें दे रहे थे। इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

राजस्थान चुनाव 2018: कांग्रेस-बीजेपी ने आरक्षण को किया प्रभावहीनः मायावती

घोषणापत्र झूठ के पुलिन्दे, बसपा नहीं करती जारी
मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी हर चुनाव में घोषणा पत्र जारी करती हैं जो प्रलोभन होते हैं। मोदी और बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी हर रैली में कहा था कि सरकार बनने के सौ दिन में 10 से 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी लेकिन उनका यह चुनावी वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है। बहुजन समाज पार्टी कभी घोषणा पत्र जारी नहीं करती क्योंकि हम वादे नहीं करते बल्कि काम करके दिखाते हैं।


बसपा नहीं लेती धन्ना सेठों से चंदा
मायावती ने कहा कि कांग्रेस व बीजेपी धन्ना सेठों से चंदा लेते हैं और उनके प्रभाव में ही काम करते हैं , जबकि इनके प्रभाव से बचने के लिए ही बहुजन समाज पार्टी केवल अपने कार्यकर्ताओं की आर्थिक मदद से ही चुनाव लड़ती है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग