17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर बड़ा हादसा, ऋषिकेश से आ रहे चार लोगों की दर्दनाक मौत

Sawai Madhopur Road Accident: हादसे के शिकार सभी लोग ऋषिकेश में परिवार की एक महिला का अंतिम संस्कार करके वापस अपने गांव मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ लौट रहे थे।

2 min read
Google source verification
samaimadhopur road accident

Rajasthan Road Accident: सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की बनास नदी पुलिया पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक सहित 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे का शिकार लोग कार में सवार होकर ऋषिकेश से वापस घर लौट रहे थे। तभी बनास नदी पुलिया पर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले हैं।

कार को एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक

पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार सभी लोग ऋषिकेश में परिवार की एक महिला का अंतिम संस्कार करके वापस अपने गांव मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ लौट रहे थे। तभी बनास नदी पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

इन लोगों की गई जान, ये गंभीर घायल

मृतकों की पहचान मोनिका पुत्री चरणलाल प्रजापत, रेखा पत्नी ईश्वर लाल प्रजापत, धामू पत्नी बाली और राजन पुत्र चरणलाल प्रजापत के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर घायल पायल पत्नी कमलेश प्रजापत, कृष्णा पत्नी कपरनलाल प्रजापत, बुलबुल पुत्री कपरनलाल प्रजापत, ज्योति पत्नी अर्जुन प्रजापत, अनिता और शकील खान का सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Road Accident: गाय को बचाने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की गई जान

दो थानों की पुलिस मौके पर

हादसे की सूचना पर सूरवाल और बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सीओ सीटी हेमेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

3 महीने पहले भी हुआ था यहां भीषण हादसा

बता दें कि तीन महीने पहले भी इसी क्षेत्र में बनास नदी पुलिस के पास भीषण हादसा हुआ था। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह हुए कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई। सवाई माधोपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे में 2 बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार कार सवार परिवार सीकर के खंडेला से रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहा था। रविवार सुबह 8 बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास 5 मई को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए सभी लोग सीकर के खंडेला के रहने वाले थे और रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहा थे, तभी हादसा हुआ था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का वीडियो आया सामने, बजरी भरने आए ट्रक चालक के U-Turn ने छीनी 6 जिंदगियां

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग