11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: कतर से आएगा भारतीय का शव, राजस्थान के इस जिले में छाया मातम

देसी गर्ल के नाम से फेमस दौसा जिले की रहने वाली धोली मीणा भी भारतीय के शव को जल्द घरवालों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

2 min read
Google source verification
Rajasthani youth died

Sawai Madhopur News: रोजी रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देश गए राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। सरपंच सहित परिजन दूतावास से संपर्क कर शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए है। वहीं, देसी गर्ल के नाम से फेमस दौसा जिले की रहने वाली धोली मीणा भी भारतीय के शव को जल्द घरवालों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। माना जा रहा है कि जल्द ही राजस्थान के युवक का शव भारत पहुंच जाएगा।

जानकारी के मुताबिक सवाई माधोपुर जिले का जडावता गांव निवासी मुकेश राव अपनी आजीविका के लिए खाड़ी देश में रह रहा था। जिसकी दोहा कतर में निधन की सूचना ​के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। सरंपच सहित गांव के लोगों द्वारा दूतावास से संपर्क कर शव को भारत लाने के प्रयास हो रहे है। हालांकि, अधिकृत रूप से युवक के निधन की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि मृतक मुकेश राव के परिवार पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Road Accident: यमदूत बनकर हाइवे पर दौड़ा ट्रेलर तो मचा हाहाकार

धोली मीणा ने की भारतीय दूतावास के कर्मचारियों से बात

इधर, यूरोप में रह रही दौसा जिले की बहू धोली मीणा भी मुकेश के शव को भारत पहुंचाने के लिए लगातार भारतीय दूतावास से बात कर रही है। धोली मीणा ने एक्स पर लिखा कि खाड़ी के देश दोहा (कतर) में रहकर जीवनयापन कर रहे सवाई माधोपुर के मुकेश राव कि असामयिक निधन का समाचार बहुत दुखदाई है।

मैंने दोहा (कतर) में स्थित भारतीय दूतावास के कर्मचारियों से मुकेश के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के संबंध में बात की है। दूतावास ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस संबंध में उनके गांव जडावता के सरपंच मोतीलाल मीना को अपडेट कर दिया हैं। अंत में धोली मीणा ने लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon 2024: राजस्थान में 4 दिन तूफानी बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का ताजा मौसम अपडेट

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग