
बाघिन दुर्गा और उसके शावक शिकार का लुत्फ लेते हुए। फोटो: पत्रिका
सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर के जोन नम्बर चार में पर्यटकों को बाघिन टी-2307 दुर्गा के दीदार हुए। इस दौरान बाघिन दुर्गा व उसके तीन शावकों को शिकार का लुत्फ लेता देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। दरअसल, रविवार सुबह की पारी में पर्यटक जोन नंबर चार में सफारी पर गए थे।
इस दौरान उन्हें बैरदा वन क्षेत्र में बाघिन दुर्गा नजर आई। बाघिन के साथ उसके तीनों शावक भी मौजूद थे। यहां पर्यटकों ने बाघिन और उसके तीनों शावकों नीलगाय के शिकार का लुत्फ उठाते हुए देखा। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस पूरे वाकया को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
वनाधिकारियों ने बताया कि रणथम्भौर की बाघिन टी-2307 यानि (दुर्गा) की उम्र करीब 4 साल है। वह बाघ T-121 और बाघिन T-111 (शक्ति) की संतान है। बाघिन दुर्गा ने पहली बार मां बनी है। उसने कुंडेरा रेंज के बैरदा वन क्षेत्र में तीन शावकों को जन्म दिया। फिलहाल बाघिन अपने शावकों को वाइल्ड लाइफ प्रशिक्षण दे रही है।
रणथंभौर बाघ परियोजना पर्यटकों से गुलजार है और यहां वर्तमान में भी बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी पार्क भ्रमण के लिए आ रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को बाघ बाघिन भी निराश नहीं कर रहे हैं और उन्हें अच्छी टाइगर साइटिंग हो रही है। जिससे रणथंभौर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
रणथम्भौर बाघ परियोजना में अप्रेल माह में भी देश विदेशी पर्यटकों की बम्पर आवक हो रही है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर पार्क भ्रमण के लिए आ रहे है और बाघिन भी पर्यटकों को निराश नहीं कर रहे हैं और भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को बाघ बाघिन के जमकर दीदार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार शाम को रणथम्भौर के जोन तीन में देखने को मिला यहां पर पदमला तालाब के पास पर्यटकों को बाघिन रिद्धी के दीदार हुए। बाघिन का स्वच्छंद विचरण देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद किया।
Published on:
13 Apr 2026 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
