अब पर्यटकों के बोर्डिंग पास पर उनकी फोटो भी अंकित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग साइट पर फोटो अपलोड का विकल्प जोड़ा गया है। पूर्व में भ्रमण पर जा चुके पर्यटकों को भी साइट पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके लिए पर्यटकों को विभाग की ओर से सूचित किया जा रहा है। -प्रमोद धाकड़, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।