
सवाईमाधोपुर अरबन कॉआपरेटिव बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष
सवाईमाधोपुर . सवाईमाधोपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल के चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए। बैंक अध्यक्ष की कुर्सी पर एक दशक से सवाईमाधोपुर के अध्यक्ष थे, लेकिन अब अध्यक्ष पद पर करौली के अजय कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर भी करौली के श्यामपाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
संचालक मंडल सदस्य के रूप में टीकाराम मीणा, मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह, शालिनी सिंह, रानी राजेन्द्र, जयेन्द्र सिंह जादौन, सूर्यप्रताप सिंह जादौन, भरत सिंह परमार, गोपाललाल शर्मा, राजकुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। संचालक मंडल सदस्यों में भी करौली का ही दबदबा रहा है। इनमें से एक सदस्य ही गोपाल शर्मा गंगापुरसिटी निवासी है।
जबकि एक अन्य टीकाराम मीणा सवाईमाधोपुर निवासी है। टीकाराम मीणा ज्यादातर करौली ही रहते हैं। पहली बार सवाईमाधोपुर के इतने कम सदस्य संचालक मंडल में हैं।
जरूरी खबर यह भी... 751 किसानों के ऋण माफ
संचालक मंडल के सभी 12 सदस्य निर्विरोध चुने
भूमि विकास बैंक परिसर में हुए एक कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी नेतराम मीणा ने अध्यक्ष व संचालक मंडल सदस्यों को निर्वाचन के प्रमाण-पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि सदस्यों का चुनाव गुरुवार को हो गया था। वे सभी निर्विरोध चुने गए। इसके बाद 12 सदस्यों में से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक निर्धारित समय तक दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ।
जरूरी खबर यह भी..... 126 लाख रुपए का ऋण माफ
इस पर वे निर्विरोध चुने गए। संचालक मंडल सदस्यों द्वारा ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन किया। गौरलब है कि अध्यक्ष पद पर एक दशक से जसबीर सिंह बने हुए थे। वे दो बार इस पद पर चुने गए। कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। नियम है कि सहकारिता में कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा इस पद पर नहीं रह सकता है। वहीं संचालक मंडल का कार्यकाल भी पूरा हो गया था। इस पर सरकार ने चुनाव कराए।
Published on:
14 Jul 2018 07:30 pm
