27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर राजस्थान में 24 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर से हुई दूसरी गिरफ्तारी

Rajasthan Fraud Case: पुलिस ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
share market investment Fraud

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने इन्दौर से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि गत दिनों पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण यादव को भी इंदौर से गिरफ्तार किया था।

थानाधिकारी जगदीश चन्द्र ने बताया कि आरोपी प्रेमलता सोलंकी उर्फ टीना उर्फ टीया अग्रवाल उर्फ पलक जैन पत्नी नवीन पुत्री युगल किशोर सोलंकी निवासी मयूर कॉलोनी अलीपुर आष्टा, थाना पार्वती, जिला सिहोर मध्यप्रदेश हाल किरायेदार निपानिया पुलिस थाना खजराना (इंदौर) है।

यूं दिया था वारदात को अंजाम

सत्यनारायण यादव पुत्र परसराम अहीर निवासी कवरी थाना खसरावद जिला खरगौन मध्यप्रदेश हाल निवासी जोबरा कॉलोनी उमरिया थाना किशनगंज (इंदौर) ने साथी आशीष यादव तथा टीना उर्फ प्रेमलता व आकाश के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: डोटासरा के साडू वाले बयान पर गरमाई सियासत, किरोड़ी मीणा ने यूं किया पलटवार

आरोपियों ने अपना नाम पता छिपाते हुए अपना नाम अंकित यादव व टीना अग्रवाल, पलक जैन व पुष्कर श्रीवास्तव के नाम से कॉल कर वर्ष 2021 व 2022 में प्रोमार्ट ब्रोकिग कम्पनी में शेयर मार्केट पर पैसा इन्वेस्ट कर दोगुनी से तिगुनी राशि करने का झांसा देकर परिवादी अजय शर्मा निवासी केशव नगर सवाईमाधोपुर से चौबीस लाख चौबीस हजार रुपए करीब की रकम हड़प ली थी। इसके बाद कूटरचित स्टेटमेंट भेजकर अपने मोबाइल बंद कर लिए थे।


यह भी पढ़ें: Bribery Case: रिश्वतखोर XEN निकला धनकुबेर, लाखों की नकदी देख ACB के उड़े होश, मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग