
चौथकाबरवाड़ा तहसील में बिना विद्युत लाइन का इनवर्टर।
चौथकाबरवाड़ा. उपखण्ड मुख्यालय की पांच ग्राम पंचायतों को छोड़ कर अन्य ग्यारह ग्राम पंचायतों के पट्टा रजिस्टेशन कार्य डीएलसी रेट निर्धारित नहीं होने अटका है। लोगों के पट्टा रजिस्टेशन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम पंचायत टापुर, झोपड़ा, जौला, आदलवाड़ा कला, भेडोला, बलरिया, रजवाना, बिनजारी, पांवाडेरा, डिडायच, महापुरा, पंचायतों में काम प्रभावित है।
बिजली नहीं
तहसील में पर्याप्त बिजली नहीं होने से लोगों के कार्य बीच में ही अटक जाते हंै। इससे लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ता है। यहां इनवर्टर भी भेजा गया था, लेकिन उसे अब तक लगाया नहीं गया है। कर्मचारियों का कहना है कि इसे लगाने के लिए कम्पनी के ही कर्मचारी आएंगे।
आवासीय व व्यवसाय की डीएलसी रेट अभी नहीं आई है। इसके लिए राजस्व विभाग को भेजा गया है। एक दो दिन में आने वाली है। एग्रीकल्चर की सभी की रेट आ गई है।
नाथूलाल मीना, तहसीलदार, चौथकाबरवाड़ा
एनआरएचएम कार्मिकों का धरना जारी
सवाईमाधोपुर . एनआरएचएम कर्मचारियों का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को 45वें दिन भी धरना जारी रहा। उपाध्यक्ष नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से सकारात्मक कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी से वार्ता की। एनआरएचएम समस्या समाधान समिति की ओर से कमेटी ने मुख्य सचिव , चिकित्सा मंत्री व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव, एनआरएचएम मिशन निदेशक से की गई वार्ता सकारात्मक रही, लेकिन दोनों पक्षों में लिखित सहमति नहीं होने से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
ओवरलोड वाहनों पर की कार्रवाई
भाड़ौती . लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर बुधवार शाम परिवहन विभाग की टीम ने बजरी के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई की। इस दौरान दो बजरी से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर भाड़ौती पुलिस चौकी में खड़ा करवाया।
छेड़छाड़ व मारपीट मामला दर्ज
बौंली. थाना पुलिस बौंली में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज हुआ। हैड कांस्टेबल बच्चू सिंह ने बताया कि निमोद निवासी इन्द्रराज पुत्र लक्ष्मण बैरवा व सुगना पत्नी सत्यनारायण बैरवा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
Published on:
02 Nov 2017 05:42 pm
