11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणथंभौर : जंगल से बाहर निकलकर आई बाघिन सुल्ताना, वॉलंटियर पर किया हमला

रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बाघिन टी-107 सुल्ताना मंगलवार को जंगल से निकलकर बाहर आ गई। इस दौरान बाघिन सुल्ताना की मॉनीटरिंग कर रहे वन विभाग के वॉलंटियर पर बाघिन ने झपट्टा मार दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
tigress sultana

File Photo

सवाईमाधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बाघिन टी-107 सुल्ताना मंगलवार को जंगल से निकलकर बाहर आ गई। इस दौरान बाघिन सुल्ताना की मॉनीटरिंग कर रहे वन विभाग के वॉलंटियर पर बाघिन ने झपट्टा मार दिया, जिससे वॉलंटियर को हल्की खरोंच आई। वन विभाग की टीम तुरंत वॉलंटियर को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर्स ने वॉलंटियर को रेबीज का इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया और छुट्टी दे दी।

वॉलंटियर रामलाल मीणा ने बताया कि दो दिन से बाघिन सुल्ताना का मूवमेंट जंगल से बाहर बना हुआ है। जिसकी वन विभाग की टीम की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। मंगलवार सुबह बाघिन के आलनपुर क्षेत्र में आने सूचना मिली थी। सूचना पर सुबह 6 बजे नाका वनपाल महेंद्र सिंह राजावत मय स्टाफ मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर वन विभाग की टीम ने लोगों को मौके से दूर हटाया।

यह भी पढ़ें : जब भालुओं का बाघिन से हुआ सामना…दुम दबाकर भागे, देखें रोचक VIDEO

वन विभाग की टीम बाघिन की मॉनिटरिंग कर रही थी। तभी अचानक बाघिन उत्तेजित हो गई। बाघिन ने उत्तेजित होकर वॉलंटियर रामलाल (40) पुत्र सांवरलाल मीणा निवासी निझरना तहसील लालसोट, जिला दौसा पर हमला कर दिया। इस दौरान रामलाल नीचे बैठ गया और बाघिन रामलाल के ऊपर से निकल गई। जिससे रामलाल के सिर में हल्की सी खरोच आई। फिलहाल रामलाल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन विभाग की टीम की ओर से बाघिन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग