
बालिका विद्यालय के पुराने भवन में बिखरी पड़ी रिकार्ड की फाइलें।
खिरनी . कस्बे के राजकीय आदर्श बालिका विद्यालय में जब छात्राओं की संख्या बढ़ी तो भवन की कमी महसूस हुई, ग्रामीणों के प्रयास से विद्यालय को नया भवन मिल गया, लेकिन विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते 5 साल गुजर जाने के बावजूद रिकॉर्ड नए भवन में नहीं गया। इससे जरूरी कागजात पुराने भवन में ही धूल खा रहे हैं। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ एवं चोरी की आशंका भी बनी हुई है।
ऐसे हुआ खुलासा
कस्बे के साबिर अली ने बताया कि उसके रिश्तेदार की लड़की रेशमा बानो टीसी लेने के लिए 2 माह से विद्यालय के चक्कर काट रही है, जबकि प्रधानाध्यापिका प्रार्थी को पांचवीं तक का ही रिकॉर्ड होने की बात कह कर कुछ दिनों बाद आने के लिए कह देती हैं, लेकिन रेशमा बानो के पास आठवीं तक की मार्कशीट है। इस बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि विद्यालय की कई छात्राओं का रिकॉर्ड पुराने विद्यालय भवन में पड़ा है।
रेलमंत्री को बताई समस्या
सवाईमाधोपुर . रेल समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया ने नई दिल्ली में रेल भवन कार्यालय में रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में रेल संबंधित विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टोंक रेल लाइन कार्य को जल्द शुरू कराने, दौसा-गंगापुरसिटी रेल लाईन कार्य को गति देने, जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलवे लाईन कार्य को शीघ्र विद्युतीकरण करने, जयपुर-इन्दौर ट्रेन को सप्ताह में दो दिन की बजाय प्रतिदिन चलाने, जयपुर से सवाईमाधोपुर-गंगापुरसिटी तक नई शटल ट्रेन चलाने एवं महुंकलां फाटक पर पास बनवाने की मांग रखी।
उधर, रेल मंत्री गोयल ने कहा कि टोंक रेल लाइन कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। दौसा-गंगापुरसिटी रेल लाईन का कार्य जो लम्बे समय से ठप पड़ा है, उसमें तेजी लाते हुए पिछले एक वर्ष में 35.12 किलोमीटर लाईन डाल दी गई है, इस पर 400 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके लिए 800 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। जयपुर-इन्दौर ट्रेन को प्रतिदिन और नई शटल ट्रेन को जल्द चलाया जाएगा। इसी तरह जयपुर-सवाईमाधोपुर लाईन के विद्युतीकरण कार्य का राइटस लिमिटेड कम्पनी के साथ जुलाई महीने में एग्रीमेंट हो चुका है। इस पर 165 करोड़ रुपए खर्च होंगे। महुकलां फाटक के पर आरओबी बनवाने के लिए विभाग ने एस्टीमेट बना लिया है।
Published on:
28 Sept 2017 01:59 pm
