साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को सम्बंधित योजनाओं की प्रगति एवं उनसे लाभान्वित होने वालों की सूची आदि के निर्देश दिए गए। हालांकि गंगापुरसिटी दौरे के दौरान चयनित किए गए स्थान बजाजा मैरिज होम को फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से फाइनल नहीं किया गया है। अभी अन्य स्थान की भी तलाश की जा रही है।
इस दौरान बौंली, बामनवास के एसडीओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक आदि भी थे।