3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल, आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार

मृतका के पिता धनजीत पुत्र ओंकार मीणा निवासी मानपुर श्योपुर, मध्यप्रदेश ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारने व सबूत मिटाने की प्राथमिकी खण्डार थाने में दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sawai Madhopur murder

मृतक महिला और घायल पति का फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान के सवाईमाधोपुर के खण्डार थाना इलाके के बड़वास गांव में दहेज को लेकर पति ने चाकू से पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में पति ने आत्महत्या करने के लिए खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया।

इतना ही नहीं, महिला के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण पिंटू कुमार के अनुसार मृतका दिलखुश (25) पत्नी दीपक मीणा निवासी बड़वास है। घायल पति दीपक पुत्र रामोतार मीणा है। दोनों का विवाह एक वर्ष पहले ही हुआ ही है। इस संबंध में मृतका के पिता धनजीत पुत्र ओंकार मीणा निवासी मानपुर श्योपुर, मध्यप्रदेश ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारने व सबूत मिटाने की प्राथमिकी खण्डार थाने में दर्ज कराई है।

यह वीडियो भी देखें

इनका कहना है

बड़वास गांव में पति ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी का चाकू से गला रेता है। बाद में पति ने खुदकशी करने के लिए खुद पर चाकू से हमला कर लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसका एसएमएस जयपुर में इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस जांच में जुटी है।
पिंटू कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण, सवाईमाधोपुर

यह भी पढ़ें- फैक्ट्री गार्ड ने किया फायर, गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग