3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रश्न पत्र का अच्छे से करे अध्ययन, परीक्षा में 3 घंटे छात्र के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण

ओजस क्लब का आयोजन, विद्यार्थियों को किया मार्गदर्शित

less than 1 minute read
Google source verification
परीक्षा के तीन घंटे ही जीवन की दिशा तय करते हैं

बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करते हुए।

सीहोर/ आष्टा. शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ओजस क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजत किया। प्राचार्य एनएस ठाकुर ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ओजस क्लब प्रभारी सम्राट ढोके द्वारा ओजस क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि कार्यक्रम मुख्य रूप से परीक्षा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखकर विषय विषेषज्ञ द्वारा बच्चों को मार्गदर्शित किया गया।


प्रश्न पत्र का अच्छे से अध्ययन करना चाहिए
प्राचार्य एनएस इाकुर ने बताया कि परीक्षा के तीन घंटे ही जीवन की दिशा तय करते हैं। विद्यार्थियों को बताया कि प्रश्न पत्र का अच्छे से अध्ययन करना चाहिए, इसक बाद प्रश्न पत्र को हल करना चाहिए। हल करते समय अपनी लिखावट और समय का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

अंग्रेजी विषय कठिन नहीं
परीक्षा के तीन घंटे छात्र के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते है। इन्हीं तीन घंटों में कुछ बच्चें टॉपर श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराते है। शिक्षिका सीमा जैन ने सामाजिक विज्ञान द्वारा एवं राजनीति विज्ञान के बारे में बच्चों को मार्गदर्शित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ प्रश्न एवं खण्ड ऐसे होते है, जिनमें से प्रश्न बार बार आते रहते है। शिक्षक सम्राट ढोके ने अंग्रेजी विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विषय कठिन नहीं है।

Story Loader