31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

267 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ रुपए की राशि अंतरित, मुख्यमंत्री ने सीहोर की हितग्राही से किया संवाद

सीहोर

•

image

Kuldeep Saraswat

•

Updated: 29 Mar 2025, 6:27 PM IST

sehore news

कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष जनप्रतिनिधि, अफसर और हितग्राही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि अंतरित की। सीहोर जिले के 267 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि अंतरित की। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विधायक हितग्राही इस वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े।

सीहोर की हितग्राही शिवकुमारी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राशन पात्रता पर्ची, कल्याणी योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना, उज्जवला योजना और आयुष्मान योजना का लाभ मिलने के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री के सवाल का जबाव देते हुए शिवकुमारी ने बताया कि इन सभी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल रहा है। शिवकुमारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेरा परिवार मजदूरी करता है। मुझे संबल योजना के तहत जो अनुग्रह राशि मिली है, इसका उपयोग में अपने बच्चों की पढ़ाई में करूंगी।शिवकुमारी के पति की 32 वर्ष की आयु में कैंसर से मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है एवं अपनी बहनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, कलेक्टर बालागुरू के, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन, सुरेंद्र मेवाड़ा, श्रम पदाधिकारी प्रियंका वंशीवाल आदि उपस्थित थीं।