6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीहोर में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार ने किया शक्ति प्रदर्शन

जुलूस से दिनभर बाजार में रही चहल-पहल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 10 Nov 2018, 2:03 AM IST

patrika news

सीहोर में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार ने किया शक्ति प्रदर्शन

सीहोर. सीहोर विधानसभा सीट से भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले तीन प्रत्याशियों ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा उम्मीदवार सुदेश राय ने लीसा टॉकीज से रैली निकालकर जनसंपर्क किया, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह ठाकुर बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जुलूस रूप में समर्थकों के साथ निकाले।

भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार गौरव सन्नी महाजन ने भी शक्ति प्रदर्शन के लिए गंज स्थित सुभाष स्कूल से रैली निकाली। रैली, जुलूस को लेकर दिनभर बाजार में चहल-पहल रही और कोतवाली चौराहे, नमक चौराहे और लीसा टॉकीज चौराहे, मुख्य मार्ग पर कई बार जाम के हालत भी बने। भाजपा उम्मीदवार सुदेश राय की रैली सुबह करीब ११.३० बजे लीसा टॉकीज चौराहे से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, नमक चौराहा होते हुए पुन: लीसा टॉकी परिसर में पहुंची। यहां पर सभा की गई। सभा को कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने संबोधित किया। हुसैन ने अबकी बार, दो सौ पार का नारा दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है।

इसी प्रकार कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह का जुलूस बस स्टैंड से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए तहसील चौराहे पर पहुंचा। जुलूस के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर ने व्यापारियों से जनसंपर्क भी किया। भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ निर्दलीय उम्मीदवार गौरव सन्नी महाजन भी समर्थकों के साथ रैली के रूप में सुभाष स्कूल से कोतवाली चौराहा और फिर मुख्य बाजार में जनसंपर्क करते हुए तहसील चौराहे पर पहुंचे। राजनीतिक गतिविधियों के कारण शुक्रवार को बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।


इधर, भाजपा से मरेठा और कांग्रेस से परमाल ने की बगावत

आष्टा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है, वहीं कांग्रेस जिला महामंत्री एचआर परमाल ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन थामा है। भाजपा और कांग्रेस के साथ बगावत करने वाले दोनों ही नेता टिकट नहीं मिलने को लेकर नाराज हैं।

भाजपा ने आष्टा विधानसभा से पूर्व विधायक रघुनाथ मालवीय को उम्मीदवार घोषित किया है। यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा भी टिकट के लिए दावेदारी कर रही थीं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने को लेकर मरेठा ने पहले तो संगठन स्तर पर शिकायत दर्ज कराई और जब बात नहीं बनी तो शुक्रवार को पार्टी से बगावत करते हुए समर्थकों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। मरेठा का आरोप है भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है। भाजपा ने सीहोर जिले में एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। इधर, कांग्रेस नेता एचआर परमाल ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस नेता परमाल ने आरोप लगाया है कि आष्टा विधानसभा सीट से पार्टी ने दो बार चुनाव हार चुके गोपाल सिंह इंजीनियर को उम्मीदवार घोषित कर कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की है। गोपाल सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में पांच हजार से ज्यादा वोट से चुनाव हारे थे। कांग्रेस का लगतार तीसरी बार हारे हुए व्यक्ति को टिकट देना कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाला निर्णय है। परमाल ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करने की घोषणा की है।