जिले के नसरुल्लागंज रबी सीजन की फसल गेहंू की बोवनी का काम चल रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। बोवनी के लिए पानी नहीं मिल रहा है, जिसे लेकर किसान नाराज हैं।
सोमवार को किसानों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम राजेश शुक्ला को ज्ञापन देकर चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि बोवनी के लिए पानी नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल करेंगे। सोमवार को एसडीएम के पास पहुंचे वासुदेव, इटावाकला, गिलहरी, बडऩगर, बगवाड़ा के आधा सैकड़ा किसानों ने एसडीएम को बताया कि नहरों में पानी नहीं आने के कारण वे बोवनी नहीं कर पा रहे हैं। अल्प बारिश के कारण तालाब और डैम भी खाली हैं। जल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, जिसकी वजह से बोर सूख रहे हैं।