6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस उम्मीदवार यादव बोले-शिवराज सिंह ने अपने 20 नेताओं को दिया मंत्री का दर्जा

सीहोर विधानसभा से 12, आष्टा से 07, इछावर से 22 और बुदनी से 13 नामांकन फार्म हुए जमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 10 Nov 2018, 2:02 AM IST

patrika news

कांग्रेस उम्मीदवार यादव बोले-शिवराज सिंह ने अपने 20 नेताओं को दिया मंत्री का दर्जा

सीहोर/बुदनी. भाजपा की मध्यप्रदेश में बीते १५ साल से सरकार है, फिर भी प्रदेश का विकास नहीं हुआ। शिवराज सिंह १३ साल से मुख्यमंत्री हैं, तीन बार सांसद रह चुके हैं, इसके बाद भी किसान, गरीब मजदूर आत्म हत्या कर रहे हैं। महिलाओं की इज्जत लुट रही है। नर्मदा का दोहन हो रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर कांगेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे बुदनी भेजा है।

बुदनी के किसान और गरीबों की आवाज को कंश मामा न दवा सकें, इसलिए मैं यहां आया हूं। यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बुदनी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अरूण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। बुदनी विधानसभा से नामांकन दाखिल करने के बाद कार्तिकेय उद्यान के सामने जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि शिवराज सरकार ने अपने क्षेत्र के २० नेताओं को मंत्री का देकर क्षेत्र का विकास करने के बजाय नेताओं का विकास किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिन में किसानों का कर्ज मांफ होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले यादव ने मुख्य बाजार के हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद समर्थकों के साथ रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

इछावर में भाजपा और कांग्रेस ने निकाली रैली

इछावर. नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा उम्मीदवार करण सिंह वर्मा समर्थकों के साथ रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। करण सिंह वर्मा की रैली अस्पताल गेट से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग गांधी चौक, यादवपुरा, आजाद चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। इसी प्रकार कांग्रेस उम्मीदवार शैलेन्द्र पटेल का जुलूस गंजीबड़ से शुरू होकर पान चौराहे पर पहुंची। यहां से नादान रोड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। शुक्रवार को इछावर में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के अलावा सपाक्स उम्मीदवार ब्रजेन्द्र तिवारी, निर्दलीय उम्मीदवार तुलसी राम पटेल ने भी शक्ति प्रदर्शन किया।

कहां कितने भरे नामांकन फार्म

शुक्रवार नामांकन फार्म जमा करने का अंतिम दिन था। शुक्रवार को सीहोर विधानसभा से १२, आष्टा से ०७ इछावर से २२ और बुदनी से १३ नामांकन फार्म जमा हुए हैं। जिले की चारों विधानसभा सीट से कुछ ५४ नामांकन फार्म भरे गए हैं। सीहोर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रमेश सक्सेना की पत्नी ऊषा सक्सेना और बेटा शशांक सक्सेना ने भी नामांकन फार्म जमा किया है।