26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर अपने विरोधियों को जबाव दे रहे उम्मीदवार

पटेल ने फेसबुक पर दिया संपत्ति का ब्यौरा

2 min read
Google source verification
sehore news, sehore patrika news, mp news, mp patrika news, mp election news,sehore election news, assembly election 2018

सोशल मीडिया पर अपने विरोधियों को जबाव दे रहे उम्मीदवार

सीहोर. राजनीतिक दल और उम्मीदवारों के लिए इस बार सोशल मीडिया चुनाव प्रचार का एक बहुत बड़ा माध्यम बन गया है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे चुनाव प्रचार पर निर्वाचन आयोग और सरकार की कई जांच एजेंसियों की पैनी नजर है, लेकिन इसका क्रेज फिर भी बरकरार है।

सीहोर जिले की चार विधानसभा सीहोर, बुदनी, आष्टा और इछावर में भी भाजपा-कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से न केवल अपनी बात वोटरों तक पहुंचा रहे हैं, बल्कि विरोधियों के सवालों का भी जबाव दे रहे हैं। गुरुवार को सीहोर विधानसभा निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा सक्सेना के पति रमेश सक्सेना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह न केवल भाजपा और प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों पर हमला बोल रहे हैं, बल्कि समर्थन जुटाने की अपील भी करते सुनाई दे रहे हैं।

कलेक्टर और एसपी ने की मतदान की अपील

फेसबुक पर लाइव होकर शुक्रवार को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण कुमार पिथौड़े व पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि सीहोर जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में भी मतदान का रिकार्ड बनाया था। पिछले विधानसभा चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ था इस बार हमें 90 प्रतिशत मतदान करना है। इसके लिए हमें शत प्रतिशत प्रयास करने की जरुरत है। मतदान हमारे देश का भविष्य है, हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य है। इसलिए हमें सारे काम छोड़कर मतदान करना चाहिए।

इछावर विधायक ने दिया संपत्ति का ब्यौरा

इसी प्रकार शुक्रवार को इछावर विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार विधायक शैलेन्द्र पटेल का एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया। इस वीडियो के माध्यम से पटेल ने न केवल विरोधी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा उनकी सम्पत्ति को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जबाव दिया, बल्कि बीते 15 साल में अर्जित की गई पूरी संपत्ति का ब्यौरा भी पेश किया। पटेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताया कि विधायक रहते उनकी चल अचल संपत्ति में पांच करोड़ से ज्यादा का जो इजाफा हुआ है वह सरकार की गाइड लाइन के रेट बढऩे के कारण हुआ है। विधायक बनने के बाद उन्होंने कोई नई सम्पत्ति नहीं खरीदी। पटेल ने यह भी कहा है कि विरोधियों को यदि लग रहा है कि मैंने सम्पत्ति गलत तरीके से जुटाई है तो सरकार उनकी है वह जांच करा सकते हैं। चुनाव आयोग में शिकायत कर सकते हैं। मैं किसी भी एजेंसी से सम्पत्ति की जांच कराने के लिए तैयार हंू।