6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवाई फायर कर मनाया जन्मदिन, फिर मुश्किल में फंसा बर्थडे बॉय..

हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज  

2 min read
Google source verification
birthday_parti_firing.png

सीहोर. जिले में हवाई फायर कर मनाया जन्मदिन मनाना बर्थडे बॉय को भारी पड़ गया। जन्मदिन पर हवाई फायर का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। वीडियो में व्यक्ति रात को हर्ष फायर करता दिखाई दे रहा है। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जिले के नसरुल्लागंज इलाके के चींच गांव में रेत नाके पर फायरिंग हुई थी। कंपनी के मैनेजर का जन्मदिन था इसी मौके पर हवाई फायर की गई थी। जन्मदिन सेलीव्रेशन का वीडियो भी बनाया गया। घटना रात 11 बजे चींच के रेत टोल नाका की बताई गई थी। घटना के बाद गांव से किसी ने पुलिस को सूचना दी और वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Must See: आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली सोना, 3 साल से बेच रहा था नकली सोना

पुलिस के मुताबिक जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें रात के समय एक व्यक्ति हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी, जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाने में जितेन्द्र पवार के लिखित आवेदन के आधार पर पावर मेक रेत कम्पनी के मेनेजर विनोद पर मामला दर्द्वाज किया गया।

Must See: मेडिकल कॉलेज के गायनिक में पीजी की 5 सीट बढ़ी, मरीजों को मिलेगा फायदा
इस दौरान देखा कि कम्पनी का मेनेजर विनोद स्वंय के जन्मदिन पर बंदुक से आसमान के तरफ हर्ष हवाई फायर कर रहा हैं । फरियादी ने बताया कि कई लोगो ने समझाया उसके बाद विनोद जन्मदिन का केट कर वहां से चला गया। मामले में नसरुल्लागंज टीआई कंचन सिंह ठाकुर का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है।

Must See: अब निजी हाथों में होगी सभी सरकारी गौशालाएं