
मां नर्मदा को साफ स्वच्छ रखने की कवायद
बुदनी. मां नर्मदा भोजपुरी समाज सेवा समिति बुदनी द्वारा नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने नर्मदा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार एवं अमावस्या और पूर्णिमा एवं विशेष त्योहारों के अवसर पर समिति के सभी सदस्य का मां नर्मदा के पवित्र जल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कई घंटों तक सफाई अभियान करते हैं। इसके तहत उन्होंने पूर्णिमा के अवसर पर अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
रविवार माघी पूर्णिमा के अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा नर्मदा नदी के मुख्य घाट पर जाकर लगभग 3 घंटों तक सफाई अभियान चलाया और करीब एक ट्राली कपड़े एवं अन्य कचरा नर्मदा नदी से निकालकर नष्ट किया।
श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा में विसर्जित की जाने वाली विभिन्न सामग्रियां कपड़े, फूल-माला आदि जल से निकालकर बाहर नष्ट किया। इस अभियान में समिति अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र गुप्ता, अंगद शर्मा, हरिनारायण राय, राधेश्याम सिंह, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रविदास, अशोक भारती का सहयोग रहता है।
नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने दे योगदान
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वह नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने में अपना योगदान देकर अंधविश्वास के चलते हुए नदी के पावन जल में पहने हुए कपड़े नहीं उतारे एवं अन्य सामग्री आदि नदी में प्रवाहित न करें इतना सहयोग श्रद्धालुओं का नर्मदा नदी के ऊपर बहुत बड़ा उपकार रहेगा।
Published on:
11 Feb 2020 07:31 am

बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
