आग को बुझाने जुटे लोग
भीषण आग को तेजी से फैलता हुए देख लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। वह स्वयं इसे बुझाने जुट गए। सूचना के बाद भी जब समय पर दमकल नहीं पहुंची तो उनकी समस्या और ज्यादा बढ़ गई थी। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक इस आग को बुझाने जमकर मशक्कत की, तब कहीं जाकर ज्वाला शांत हुई। इस दौरान आग की चपेट में आने से दवाई, फर्नीचर, एलईडी सहित करीब पांच लाख रुपए का सामान जल गया। इससे अस्पताल संचालक को काफी नुकसान हुआ है।