सीहोर। विशेष न्यायाधीश अनीता वाजपेयी ने रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाते हुए कार्यालय उप पंजीयक राजस्व नसरुल्लागंज के उप पंजीयक रमेशचंद्र सेन और कार्यालय के ही क्लर्क धर्मेन्द्र जायसवाल को चार-चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उप पंजीयक पर 15 हजार रुपए और क्लर्क पर पांच हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है।