2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन,भगवान गणेश से मांगी सरकार के लिए सद्बुद्धि: Video

सरकार पर लगाया वादा खिलाफी और कर्मचारियों के प्रति सौतेले व्यवहार का आरोप...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 1 Mar 2018, 1:19 PM IST

protest

सीहोर। सहकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगे नहीं माने जाने को लेकर कड़ा विरोध जताया जा रहा है। मांगे पूर्ण नहीं होने को लेकर कर्मचारियों ने अर्ध नग्र होकर विरोध जताया है। वहीं भगवान गणेश मंदिर पहुंचकर भीख मांगकर सरकार को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना की। कर्मचारियों ने भीख में मिली राशि को मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही है।

बाल विहार मैदान पर सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जारी रखा। धरना स्थल पर सरकार की वादा खिलाफी और कर्मचारियों के प्रति सौतेले व्यवहार को लेकर अर्ध नग्र होकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसके बाद सभी कर्मचारी गणेश मंदिर पहुंचे, जहां सरकार के लिए राशि एकत्रित करने भीख मांगी। कर्मचारी प्रांतीय अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया की भीख में मिली राशि सरकार को भेजी जाएगी। अगर मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी जा सकते है।

जारी प्रदर्शन में कर्मचारी मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी कृपाराम मालवीय, कैलाश पवांर, दीपक वर्मा, सुरेश गौर, मुरलीधर शर्मा, दिनेश पाटीदार, प्रहलाद चौधरी, राजेश पंवार, राजेश कुलकर्णी, बनप सिंह वर्मा शामिल रहे।

यह है कर्मचारियों की मांग
सहकारी समिति कर्मचारी जिला कैडर, वेतमान व स्थानान्तरण आदेश तत्काल देने। सहकारी समिति में कार्ररत या नियुक्त विक्रेता को दो उचित मूल्य की दुकाने संचालन के लिए देने। समिति में कार्ररत कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सेवानियम के तहत लिपिक वर्ग में रखने के लिए नियम में संशोधन करने। जिला सहकारी केंन्द्रीय बैंक शाखाओं में खोले जा रहे डीएसआर खातों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे है।

कलेक्टर को दे हैं चुके ज्ञापन...
प्रदेश सरकार से लम्बे समय से सहकारी समितियों के कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयासरत है। कर्मचारी मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के बेनर तले क्रमानुसार विरोध दर्ज करा रहे है।

कर्मचारियों ने 5 फरवरी सोमवार को एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर, उप पंजीयक, खाद्य अधिकारी, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को दिया। कर्मचारियों ने सरकार को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया।

प्रथम प्रदर्शन बेअसर रहा सरकार ने कर्मचारियों से रूखा व्यवहार किया। आका्रेशित कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के बाल बिहार मैदान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मांगे पूरी नही होने तक आंदोलन जारी रहेगा जिस में भूख हड़ताल, आमरण अनशन किया जाएगा।