23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होम क्वारंटीन हम्माल रोटी के लिए करने लगा मजदूरी, अब कोरोना पाॅजिटिव निकला

मजदूरी न करता तो भूख मारने को आतुर हो जाती हम्माल के कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य महकमा परेशान सीहोर में कोरोना पाॅजिटिव का दूसरा केस सामने आया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 11 May 2020, 9:09 AM IST

Lockdown 3.0 in Madhya Pradesh : complete lockdown in bhind 17 may

Lockdown 3 : दो कोरोना पॉजिटिव मिलते ही जिले में टोटल लॉकडाउन, सुबह से ही छाया सन्नाटा

सीहोर। कोरोना महामारी (Corona) थमने का नाम नहीं ले रही। कोरोना पाॅजिटिव (corona postive cases increasing) की संख्या में रोज-ब-रोज इजाफा हो रहा है। सीहोर जिला में कोरोना पाॅजिटिव दूसरे केस की भी पुष्टि हुई है(New case of corona positive reported in Sehore)। पाॅजिटिव मिला दूसरा मरीज बिलकिसगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रशासन ने इसके कोरोना पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने की वजह से होम क्वारंटीन में रहने को कहा था लेकिन गरीबी की वजह से कमाने के लिए घर से निकल गया था। अब इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

Read this also: प्रेगनेंसी के दौरान अस्पताल में आई थी जांच कराने, निकली कोरोना पाॅजिटिव

दरअसल, बिलकिसगंज का रहने वाला हम्माल कुछ दिनों पहले एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। (Labour of bilkisganj test report positive) पहले मरीज की पुष्टि होने के बाद उसकी ट्रेवेल हिस्ट्री निकालने पर हम्माल के संपर्क में उस मरीज के आने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने हम्माल को होम क्वारंटीन करते हुए सैंपल जांच को भेज दिया था। इधर, हम्माल के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हुआ तो घर से निकलकर वह एक वेयरहाउस में काम करने लगा। इसी बीच उसकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो स्वास्थ्य महकमा उसे अस्पताल पहुंचाने पहुंचा तो पता चला कि वह कहीं काम कर रहा है। अब महकमा दूसरे कोरोना पाॅजिटिव की संपर्क हिस्ट्री निकाल रहा है ताकि उससे मिलने सभी लोगों को क्वारंटीन कराया जा सके।

Read this also: रास्ते में ही टूट गई तीनों की सांस की डोर, फांकाकसी से लड़ पैदल ही जा रहे थे गांव

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग