ऐसे में नगर परिषद को चाहिए कि यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कर दुकानदारों और ग्राहकों के हित में एक अच्छा कदम नगर परिषद उठा सकती है। बाजार लगाने की जगह का चयन दशहरा मैदान में हुआ था, लेकिन बरसात के दिनों में नदी का पानी भर जाने, कच्चा फर्श होने, नगर से दूर होने के कारण और खेल मैदान स्टेडियम होने के कारण दशहरा मैदान में बाजार लगाने की योजना विफल हो गई। तलाई में बाजार लगाने की स्कीम नगर परिषद ने लगाई, लेकिन मिर्ची और कपड़े वालों की दुकान लगाने के कारण यहां भी बाजार की दुकान लगाने में विफल हो गई।