
घरों का गंदा पानी सड़क पर होने से ग्रामीण हो रहे परेशान।
सीहोर. सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा इन दिनों ग्राम चकल्दी के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे रहवासियों का जहां निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं बदबू के कारण रहवासी खासे परेशान हैं।
जिले के रेहटी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चकल्दी के वार्ड 19 में ठेकेदार ने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए लापरवाही के कारण पूर्व में बने सीसी रोड की खुदाई करने से सड़क गहरी हो गई और उसमें घरों से निकलने वाला पानी एकत्रित हो गया। जिससे वार्ड में घुटने घुटने पानी भर गया, वहीं मोहल्ले में जल निगम द्वारा मरदानपुर नर्मदा जल प्रदाय की पाइप लाइन भी तोड़ दी जिससे पूरे मोहल्ले के लोग पीने के पानी से तरस गए। उन्हें घुटने-घुटने गंदे पानी से निकलकर अन्य जगह से पानी भरने जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीण भास्कर महेश्वरी, ललित पटेल, राजेंद्र सिसोदिया, राजेश यादव, माया सिसोदिया, गीता बाई, चिंता बाई, हेमंत महेश्वरी, शारदा बाई, रामदास साहू, अरुण विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, रमेशचंद्र ने बताया कि पानी में बदबू आने से घरों में बैठा नहीं जा रहा है जब मोहल्ले वालों ने ग्राम के सरपंच से इसकी शिकायत की तो उन्होंने बताया कि सड़क ठेकेदार का जो संबंधित ठेकेदार है उसका काम है सड़क से पानी निकासी का यह पंचायत का काम नहीं है।
वहीं मोहल्ले के जागरूक नागरिकों द्वारा पंचायत सचिव, सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई पर समस्या अभी तक ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस मार्ग से वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें उनके बेग जूते मोजे ओर स्कूल की ड्रेस दूसरे मोहल्ले जाकर पहनकर जाना पड़ रहा है अगर कुछ दिन ओर पानी ऐसा भरा रहेगा तो गांव में बीमारी फैलने में देर नही लगेगी।
शीघ्र होगा समस्या का समाधान
ग्राम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। दीपावली के त्यौहार के कारण ठेकेदार की लेबर छुट्टी पर चली गई थी ग्रामीणों को हो रही परेशानी के बारे में सरपंच ने ठेकेदार को अवगत करा दिया है एक दो दिन में कार्य प्रारंभ कर सकता है।
राकेश बारेला, सचिव, ग्राम पंचायत चकल्दी
Published on:
13 Nov 2018, 11:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.