
मकान की गैलरी को लेकर खूनी संघर्ष, 11 घायल
सीहोर/आष्टा। निर्माणाधीन मकान की गैलरी को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।दोनों तरफसे चले लठ, पत्थर से 11 लोग घायल हो गए।जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।इसमें दो की हालत गंभीर होने से प्राथमिक इलाज के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में 22 के खिलाफनामजद प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आष्टा के जुम्मापुरा में मंजूर खां के मकान में काम चल रहा है। इसमें छत डाली जानी थी। इसमें गैलरी के आगे निकले हिस्से को लेकर उसके पड़ोसी नासिर ने विरोध जताया था। इस विरोध ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। गैलरी को लेकर शुरू हुआ उनका विवाद गाली-गलौच मारपीट के साथ बड़ा हो गया।देखते ही देखते दोनों तरफ से लठ चलने लगे।विवाद के चलते अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसमें दोनों तरफके मंजूर, लियाकत, हकीम, आमीर, आदिल, आमीर, अरशद, नासिर, समीर, यासीन, शहनाज बी घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसमें मंजूर और लियाकत की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने आमिर पिता अब्दुल खां की रिपोर्ट पर शाकिर, वासीद, नासीर, नदीम, नवेद, नादिल, रहमान, यामीन, यासीन, समीर, मीना बी, भूरी बी के खिलाफ व यासीन पिता रहमान खां कि रिपोर्ट पर मंजूर, हमीद, लियाकत, अरशद, यादिल, यामीन, आमीर, मुसर्रफ, गुड्डू, रन्नो बी के खिलाफ विभिन्न मामला दर्ज किया है।टीआई विजेंद्र मस्कौले ने बताया कि मकान को लेकर विवाद हुआ था।इसमें दोनों तरफसे क्रास कायमी कर जांच में लिया है।
निपानिया और जाखाखेड़ी ने जीते फाइनल मुकाबले, ग्रामीण स्तरीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता
सीहोर। ग्रामीण स्तरीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली क्रिकेट कपिल की शानदार (तीन विकेट-22 रन) के दोहरे प्रदर्शन की बदौलत सुपर मुकाबले में खंडवा टीम ने अहमदपुर को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रवेश किया। श्यामपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में खंडवा ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अहमदपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में नौ विकेट पर 77 रन बना।
जवाब में विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी खंडवा टीम ने मात्र सात ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की इसमें हृदेश जाट ने 26 और कपिल ने 22 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अन्य मैच में में निपानिया ने जाखाखेडी को आठ विकेट से हराया। इस मैच में जाखाखेड़ी ने 77 रन बनाए थे और निपानिया को जीत के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा इस एक तरफा मुकाबले में निपानिया ने दो विकेट खोकर जीत हासिल की।
इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में महुआखेड़ा पट टीम ने दोराहा को छह विकेट से हराया। इस मैच में दोराहा ने निर्धारित आठ ओवर में 80 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआखेड़ा पट टीम ने सात ओवर में यह मुकाबला जीत लिया और प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के तत्वाधान में खेली जा रही प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के संचालक शशांक सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण स्तरीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर मुकाबले का दौर जारी है। इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रभारी पन्ना सक्सेना, विजय सक्सेना, मदन कुशवाहा, अमित कटारिया, प्रदीप सरकार, राहुल पाटीदार, नारायण सिंह, हरि ओम आदि ने पुरस्कार वितरण किया।
Published on:
14 Jun 2018, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.